मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के डालुहेड़ा गांव में चाऊमीन खरीद रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट की। एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित विक्की ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो खेत से लौटते समय चाऊमीन खरीदने लगा, तभी वहां मौजूद दूसरी जाति के युवकों ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया और मारपीट कर दी, जिसमें वो घायल हो गया पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर सुनवाई कर रहे हैं आलाधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।