मेरठ मेडिकल के प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता की अध्यक्षता में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने किडनी को दो पहला स्थान, तभी होगा रोगों से निदान, अंधविश्वास छोड़िये किडनी से नाता जोड़िए आदि नारों का उद्घोष बड़े ही जोश के साथ किया। डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, ये खून को साफ करने से लेकर, खून में रसायनों और द्रव के संतुलन को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किडनी की बीमारियों का संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। ये शरीर में विषाक्तता बढ़ाने का भी कारण हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि सभी लोग निरंतर किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहें।