मेरठ। यातायात माह-2025 के तहत ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने खुद कमान संभाली और मेट्रो प्लाज़ा से लेकर आबूलेन तक सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कई गाड़ियों के चालान काटे और कई गाड़ियां सीज़ की। इसके साथ ही हूटर लगी गाड़ियों को भी पकड़ा।