फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखकर चालान से बचने की तरकीब फेल, कार थाने के पास जब्त

पुलिस से चालान से बचने का नया ट्रेंड इन दिनों चर्चा में है। लोग कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखकर बेखौफ गाड़ी चलाते हैं ताकि कार्रवाई न हो। लेकिन शुक्रवार को ऐसा ही मामला थाने के सामने ही पकड़ लिया गया। शुक्रवार को एक कार चालक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखी और मुख्य मार्ग पर ही थाने के पास गाड़ी खड़ी कर दी। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। जाम की शिकायत पर जब थाने से एसएसआई सुनील कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखी है। इसके बावजूद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और कार का चालान कर दिया। एसएसआई ने कहा कि इस तरह की तरकीबों से कोई भी पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं सकता। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हर हाल में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें