फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईस्टर्न कचहरी रोड पर चरमराई यातायात व्यवस्था, भीषण जाम में फंसे खड़े रहे वाहन

Pratyush Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 10:16 PM IST

मेरठ। सोमवार दोपहर ईस्टर्न कचहरी रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। इस अव्यवस्था के बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई, जो सायरन बजाकर रास्ता मांगती रही, लेकिन रेंगते वाहनों के बीच उसे निकलने की जगह नहीं मिल सकी। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं। वाहन एक-दूसरे में इस कदर उलझे रहे कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया। एंबुलेंस में मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए राहगीरों ने भी मदद की कोशिश की, लेकिन बेतरतीब खड़े वाहनों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें