फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सैफी स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में फल-बिस्कुट वितरित

Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2026 01:16 PM IST

मेरठ में सैफी संघर्ष समिति द्वारा सैफी स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल, बिस्कुट और पानी के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल और बिस्कुट वितरित कर उनका हालचाल भी जाना। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें