फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंच पर बैठने को लेकर पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष में हुई बहस

प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 09:24 PM IST

मेरठ। दौराला के सकौती में मंगलम फार्म हाउस में आयोजित एसआईआर को लेकर बैठक में मंच पर कार्यकर्ताओं को बैठाने को लेकर पूर्व विधायक संगीत सोम और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा में बहस हो गई। पूर्व विधायक ने कहा कि एक प्रोटोकॉल भी होता है, जो भी आएगा उसे मंच पर बैठा लो, स्वागत करो। इस पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक में बहस हो गई। हालांकि, इसी बीच मुख्य अतिथि अश्वनी त्यागी कार्यक्रम में पहुंच गए और मामला शांत हो गया। दोनों में हुई यह बहस पूरे कार्यक्रम और इसके बाद चर्चा का विषय बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें