मेरठ। दादरी गांव में धरने के दौरान हुए पथराव और पुलिस के लाठी फटकारने के मामले में सरधना विधायक अतुल प्रधान गुर्जर समाज और अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। काफी देर अपने समर्थकों के साथ वहां बैठकर वो निकल गए। बातचीत में विधायक अतुल प्रधान ने दादरी में हुए प्रकरण में भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए जमकर निशाना साधा। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा जातियों को बांटने का काम कर रही है। महापुरुषों की जाति बदलकर दो जातियों को आपस में भिड़वाने का काम कर रही है भाजपा। कहा...धरने में कुछ बाहरी लोगों ने आकर पत्थरबाजी करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।