मेरठ। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर हरा दिया, जिसके बाद क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे। मेरठ के बेगमपुल चौराहे पर क्रिकेट फैंस ने ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया और तिरंगा लहराकर भारत मां की जय के नारे लगाए। क्रिकेट फैंस ने कहा कि इंडिया एशिया कप भी ऐसी ही जीतेगी।