फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 01:53 PM IST

लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेरठ में प्रदर्शन किया। युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी पर एकत्र हुए और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप कसाना ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से किसान, मजदूर और आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें