मेरठ से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कालन्दी गांव में बरात में मारपीट और सपाइयों पर मुकदमा दर्ज होने का मामला बुधवार को विधानसभा में उठाया। अतुल प्रधान ने कहा कि कालन्दी गांव में दलितों की बरात में दंबगों ने मारपीट की। सपाइयों ने इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन किया तो जिलाध्यक्ष समेत काफी संख्या में सपाइयों एनपीआर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। ये कहां का इंसाफ है। दरअसल, सोमवार को सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर इकट्ठे हुए थे और जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने को लेकर सपाइयों की एडीएम बृजेश सिंह से काफी देर कहासुनी हुई थी। सपाई डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे, डीएम वीसी में थे। हालांकि बाद में एडीएम को ही ज्ञापन दिया था।