फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू कश्यप हत्याकांड: सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, तेहरवीं कराने कि की थी घोषणा, विधायक पहुंचे थाने

मेरठ। सोनू कश्यप की 18 जनवरी को तेहरवीं दौराला के एक मंडप में कराने के घोषणा करने वाले आयोजक सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजयपाल कश्यप को गंगानगर पुलिस दौराला थाना लेकर पहुंची। थाने पर सीओ दौराला विजयपाल से बात कर रहें हैं। ज्वालागढ़ निवासी सोनू कश्यप की हत्या के बाद न्याय की परिजन मांग कर रहें हैं। वहीं, कपसाड़ के बाद सपा ने इस मामले में भी भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। सपा लगातार हमलावर हो रही है। सोनू कश्यप की 18 जनवरी को दौराला में श्री गणेश फार्म हाऊस में तेहरवीं की विजयपाल कश्यप ने घोषणा की, साथ ही समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। गंगानगर पुलिस ने विजयपाल को उनके गंगानगर आवास से हिरासत में ले लिया और दौराला थाने लेकर पहुंची। यहां सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल विजयपाल कश्यप से 18 जनवरी को होने वाली होनी है तेरहवीं कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए बात कर रहें हैं। विजयपाल कश्यप ने समाज का शोषण और मृतक की तेरहवीं से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। जबरन तेहरवीं का कार्यक्रम रद्द कराने का दबाव बनाया जा रहा है और लोकतंत्र की हत्या की हत्या की जा रही है। देर शाम थाने पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने तेहरवीं का कार्यक्रम निरस्त कराए जाने का विरोध किया। कहा कि यदि, किसी के परिवार में कोई तेहरवीं करने वाला नहीं है तो क्या उसका समाज तेहरवीं भी नहीं कर सकता। प्रशासन सोनू की तेहरवीं कार्यक्रम को निरस्त कराकर तानाशाही रवैया अपना रहा है। तो क्या फिर थाने पर तेहरवीं होगी। वहीं, विजयपाल कश्यप ने समाज के लोगों से वार्ता कर कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें