फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू कश्यप हत्याकांड : कश्यप एकता क्रांति मिशन ने दिल्ली-मेरठ हाईवे किया जाम, जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर जनपद के सोनू कश्यप की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर हंगामा जारी है। कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मेरठ-दिल्ली हाईवे पर धरना दिया। जाम लगाया, नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सोनू कश्यप के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है। हाईवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें