फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां अन्नपूर्णा मंदिर में राधा-कृष्ण व्याहुला उत्सव और फूलों की होली का आयोजन

Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 03:26 PM IST

स्पिरिचुअल सोशल क्लब द्वारा अन्न क्षेत्र माँ अन्नपूर्णा मंदिर, सदर में भक्ति और उत्साह के साथ राधा-कृष्ण व्याहुला उत्सव, फूलों की होली मिलन समारोह, माँ अन्नपूर्णा को 56 भोग अर्पण तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें कीर्ति ने राधा का स्वरूप और तन्नू ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। वहीं शनाया ने भी राधारमण का दिव्य स्वरूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की संस्थापक डॉ. शिल्पी गोयल रहीं। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. शालू गुप्ता, सारिका शर्मा (पार्षद), उदिति, रसिका, मनिका, सोम्या, नितिका, सोनिया, दीप्ती, एकता, रेखा, राखी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें