फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में युवक को गोली मारकर किया घायल, कार में बैठकर कर रहा था फोन पर बात

Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 02:47 PM IST

मेरठ के मवाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिया टॉकीज की खाली पड़ी जमीन में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुभान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुभान अपनी कार में बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। गोली सुभान के कंधे में लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत मवाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। एसपी देहात के अनुसार थाना मवाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें