थापर नगर के गुरुद्वारे में इन दिनों सिख समाज की ओर से पंजाबी भाषा की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इन कक्षाओं में बच्चों और युवाओं को गुरमुखी सिखाई जा रही है। कक्षा की शिक्षिका सुरजीत कौर हैं, जो नियमित रूप से बच्चों को पढ़ा रही हैं। ये कक्षाएं 28 जून तक चलेंगी। इसके बाद 29 और 30 जून को गुरुद्वारे में दो दिन का गुरमत ज्ञान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस खास शिविर में दिल्ली और अमृतसर से शिक्षक आएंगे, जो बच्चों को सिख इतिहास, गुरबाणी और जीवन मूल्यों से जुड़ी बातें सिखाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये प्रयास बच्चों को अपनी भाषा, धर्म और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।