फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हिंदू नाम से ठेला लगाने के मामले पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया प्रदर्शन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा रोड पर आलू कचौरी का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के हिंदू नाम से व्यापार करने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक और उज्ज्वल तायल ने ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेला लगाने वाले व्यक्ति से उसका नाम पूछा तो उसने पहले अपना नाम राजू बताया, लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आरिफ बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ठेले पर लगे हिंदू नाम वाले बैनर को हटवा दिया और सही नाम से बैनर लगाकर व्यापार करने पर सहमति बनी। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ और मामला शांत हो गया। हालांकि कुछ देर बाद किशनपुरी चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हड़काने लगे। इससे माहौल फिर से गर्मा गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और चौकी इंचार्ज के रवैये से नाराज होकर उनके निलंबन की मांग को लेकर थाने में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुनीत धानक, विवेक जाटव, प्रिंस सार्थक समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें