मेरठ। नगर पालिका में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व नामित सभासदों व उनके समर्थकों द्वारा अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। नामित सभासद समर्थकों के साथ पालिका में धरने पर बैठ गए। बाद में नगर पालिका चेयरमैन के कक्ष में पालिका चेयरमैन ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इस मामले में ईओ ने दो सभासदों व उनके समर्थकों के खिलाफ थाने में अमर्यादित भाषा व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।