मेजर ध्यानचंद नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के कर्मचारियों ने माप का कार्य शुरू किया। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौके पर मौजूद रहे। यह वही सड़क है, जहां बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।