मेरठ। रिठानी के संजय वन में बने छोटे से तालाब में एक विशालकाय मॉनिटर लिज़ार्ड गिर गई, जो काफी देर बाहर निकलने की कोशिश करती रही। हांलाकि काफी देर बाद सूचना पर पहुंचे संजय वन के कर्मचारियों ने मॉनिटर लिज़ार्ड को बमुश्किल बाहर निकाला। दरअसल संजय वन में ऐसे जीव-जंतुओं की बहुतायात है। मॉनिटर लिज़ार्ड कुशल तैराक ज़रूर होती है, लेकिन काफी देर तालाब में रहने से थक गई, जिसके चलते बाहर नहीं निकल पाई। यदि तालाब कवर हो, तो कोई जीव जंतु पानी में ना गिरे।