सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लागू ग्रीन कैंपस व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को वेटरनरी कॉलेज के छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कुलपति से व्यवस्था में राहत देने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस लागू होने के बावजूद कई लोग परिसर के अंदर आवाजाही कर रहे हैं, जबकि छात्रों को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। उनकी कक्षाएं अलग-अलग कॉलेजों में संचालित होती हैं, जिस कारण उन्हें तेज गर्मी में पैदल आना-जाना पड़ रहा है।