फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने किया जागरूक

डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Aug 2025 04:46 PM IST

बढ़ापुर / नगीना। राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने शनिवार की सुबह बढ़ापुर थाने का भ्रमण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कॉलेज की छात्राओं को निडर होकर रहने की सीख देते हुए आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के अंतर्गत थाने पहुंची जीजीआईसी की छात्राओं से सीओ डॉ . अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने दोस्त की तरह संवाद किया।उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना दोस्त समझें, निडर रहें परिवार, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ अपनी सभी समस्याओ को साझा करें। आधुनिकतावाद व लुभावने प्रलोभनों से बचें। उन्होंने छात्राओं से एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण कर शैक्षिक भविष्य को संवारने की सलाह दी।उन्होंने छात्राओं से अनुशासित रहने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, महिला हेल्प डेस्क समेत थाना व पुलिस की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कराया।उन्होंने सोशल मीडिया का सदुपयोग करने, साइबर क्राइम की कार्यप्रणाली को पहचानकर ठगी से बचने प्रति जागरुक किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार, महिला आरक्षी दीप्ति शर्मा,जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या अनीता रानी, शिक्षिका गुलफिशा राना, उजमा खातून, अनीता टांक, नाहिद परवीन व इंदिरा कौर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें