फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे

बुधवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के पुट्ठा रिठानी रोड पर नगीना सांसद चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आजाद समाज पार्टी में अंदरूनी कलह है और वर्चस्व की जंग को लेकर संजय हरित पर हमला किया गया था बताया गया कि कुछ दिन पूर्व सागर लिसाड़ी को पार्टी से निकाल दिया गया था। इससे नाराज सागर लिसाड़ी ने अपने साथी शिवकुमार और सुभान सैफी के साथ मिलकर संजय हरित पर हमला करने की योजना बनाइ और पूठा रोड पर ड्यूटी जाते समय संजय हरित पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली तमंचे की नाल में फंसने के कारण संजय हरित की जान बाल बाल बची। पकड़े गए आरोपोंयो से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक बाइक एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें