सरधना के श्रीरामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन द्वारा आयोजित दसवां विशाल गणेश चतुर्थी महा महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। भजन संध्या में भजन गायक संजीव दिलवाला बागपत और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।