पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हरिद्वार से मिली जानकारी के अनुसार भीमगोडा बैराज से गंगा में 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं बिजनौर बैराज से अभी गंगा का जलस्तर 1 लाख दस हजार क्यूसेक चल रहा है। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी शनिवार सुबह तक हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंचेगा और हालात को और भी नाजुक बन सकता है।