मेरठ जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर चल रहे किसानों के धरने का आज चौथा दिन था। किसानों को समझाने और मनाने के लिए एडीएम सिटी बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान नहीं माने और अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि 21 दिसंबर की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।