मेरठ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान सुपरटेक पाल्म ग्रीन कॉलोनी के ऊपर से शहर का नज़ारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। चारों ओर अंधेरा छा गया और आम दिनों में रौशनी से जगमगाने वाला शहर शांत और सुनसान नजर आया। यह दृश्य आपात परिस्थितियों में ब्लैकआउट के प्रभाव और उसकी अहमियत को दर्शाता है।