मेरठ छात्रा हत्याकांड में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। छात्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं।