वेस्ट एंड रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य और धर्म का प्रतीक है। आज के समय में उनके आदर्शों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से श्रीराम के प्रसंगों का श्रवण किया।