केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। भारत ही नहीं बल्कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के भी वैज्ञानिक जीव जंतु और पशुओं पर किए गए शोध की जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से सतत पशु उत्पादन एवं आजीविका सुरक्षा के लिए ओमिक्स युग में शारीरिक अनुसंधान की प्रगति पर भी रिपोर्ट जारी की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एके मोहंती ने दी। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का शुभारंभ बुधवार को अनुसंधान संस्थान परिसर में पद्म श्री डॉक्टर मोतीलाल मदन करेंगे।