फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: संगीत सोम का बयान, एक दौर था जब मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था अतीक अहमद का कुत्ता, योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता

भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वह दौर नहीं देखा, जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों का भी सफाया होगा। सोमवार को नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगीत सोम ने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी बताने वाले अपने पुराने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया। सपा जिलाध्यक्ष की शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने संबंधी बयान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। संगीत सोम ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए सपा की आलोचना की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतिश ठाकुर, मनोज चौहान, सतेंद्र भराला, मोहन किनौनी, भारत भूषण और आदेश कसाना सहित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें