नीमा भवन में नीमा द्वारा नए पद ग्रहण करने पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक / यूनानी अधिकारी डा० संजीव कुमार का अभिनन्दन किया गया साथ में डा० सुब्रतो सैन को बंगाली समाज मेरठ का अध्यक्ष चुने जाने पर भी नीमा ने सम्मानित किया। डा० नगेन्द्र अध्यक्ष नीमा ने डा० संजीव कुमार को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। डा० सुनील जैन ने डा० सुब्रतो सैन को बुके व प्रतीक चिन्ह दिया। डा० नगेन्द्र अध्यक्ष नीमा ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी से आशा जताई है कि अपने कार्य को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए जिले के 22 चिकित्सालयों को सूचारू रूप से चलवायेंगे और पंजीयन (चिकित्सकों के) में हो रहे फर्जीवाड़े को विराम दिलवायेंगे।