मेरठ। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण और संकल्प समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपना-अपना पदभार संभाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिन और पश्चिम जोन प्रभारी के साथ कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।