गंगानगर क्षेत्र की गंगाधाम-सी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर रणवीर त्यागी के पुत्र दीपक त्यागी पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट के बाद फायरिंग की गई। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। आरोपी फरार हो गए। गंगानगर पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है।