वसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर साई कंप्यूटर, विक्टोरिया पार्क जेल चुंगी पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।