मेरठ में प्रदेश स्तरीय बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त से प्रयागराज में होगा। इसे लेकर मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर , हापुड़ से आए बच्चों ने ट्रायल दिए और एक से बढ़कर एक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।