मेरठ शहर में एम्स, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट बेंच, न्यू ट्रांसपोर्टनगर , ज्वैलरी हब, एक्सपोर्ट हब, स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। सांसद केंद्रीय स्तर पर इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराए। व्यापारी बोले सांसद ऐसा हो शहर के समग्र विकास में योगदान अदा करे। सांसद का हर मोहल्ले में प्रतिनिधि होना चाहिए।
सरधना रोड कंकरखेड़ा व्यापार संघ कार्यालय में अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम हुआ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी के लिए योजना बनाने से पहले व्यापारियों की राय अवश्य ली जानी चाहिए। शहर के लिए हवाई अड्डा और हाईकोर्ट बैंच अवश्य होनी चाहिए। सांसद का एक प्रतिनिधि शहर में अवश्य होना चाहिए। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों की शहर में मनमानी चल रही है।
मनमानी फीस और दवाएं सिर्फ उन चिकित्सकों की दुकान और अस्पताल में उपलब्ध होती हैं। अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सक मनमानी फीस वसूलते हैं। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूल भी प्रतिवर्ष स्लेबस बदल देते हैं। एमडीए भी शहर के विकास में कोई योगदान नहीं दे रहा है।