मेरठ पुलिस लाइन में बनी ऑफिसर्स मैस का डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने शिलापट से पर्दा हटाकर और फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मैस में मिलने वाली सुविधाओं को देखा। दरअसल, पुलिस लाइन में बने ऑफिसर्स मैस में गैजेटेड ऑफिसर्स के ठहरने से लेकर खाने तक की सुविधाएं होंगी, जिसमें चार कमरे बनाए गए हैं, जबकि गैजेटेड ऑफिसर्स के स्टाफ के रुकने की भी पूरी व्यवस्था है।