मेरठ में मंगलवार को कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक के लिए मेरठ पहुंचे डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को देखा। उनके साथ एडीजी जोन भानू भास्कर, डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत सभी पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।