थापर नगर आर्य समाज में रविवार को सत्संग का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य वक्ता अजय सेठी ने कहा कि अध्यात्म से जीवन में अद्भुत परिवर्तन आता है, जो आपके चेहरे पर तेज और मन में शांति के रूप में दिखता है। नियमित ध्यान और सत्संग से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।