मवाना नगर पालिका परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित पक्का तालाब समेत नगर के कई स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई । आज नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने सभासदों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से आसपास की सफाई में सहयोग की अपील की। और बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा।