घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।