माल रोड स्थित आईएमटी पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। राष्ट्रीय कवि संगम ने ओज कवि डॉ. हरिओम पवार को सम्मानित किया। इस मौके पर अन्य कवियों ने अपनी कविताओं से मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल , डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, विवेक रस्तोगी, मुकेश सिंघल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, नीरज मित्तल, अरुण जिंदल, विनोद भारती आदि मौजूद रहे।