मेरठ में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आईएमएल कैंट में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जो सिंपोजियम और टेबल टॉप कैटेगरी में आयोजित हुई। इस गोष्ठी में भूकंप आने पर कैसे निपटा जाए, उसको लेकर प्रबंधन प्राधिकरण ने विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही आपदा के दौरान फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान आर्मी ऑफिशियल्स के साथ साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।