फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हिंदू स्वाभिमान परिषद का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

डिंपल सिरोही Updated Mon, 12 Jan 2026 04:42 PM IST

मेरठ में सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अमित तोमर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ लगातार अत्याचार, हिंसा, बलात्कार और हत्याओं जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि हाल ही में सामने आई लगभग 38 घटनाओं ने पूरी दुनिया का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका विरोध हो रहा है। हिंदू स्वाभिमान परिषद ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें