फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर हुआ हवन

Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 02:06 PM IST

मेरठ स्थित बच्चा पार्क में रविवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर समाजसेवी वाहिनी मेरठ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज में राष्ट्रभक्ति और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में आचार्य डॉक्टर सोम प्रताप गहलोत, अलका रानी चौहान , विमल चौहान , अमित प्रताप सिंह, प्रताप चौहान, प्रियंका चौहान, सुजल मनीषा कुमारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें