फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुर्जर समाज को सत्ता में उचित स्थान न मिलने का आरोप, दी चेतावनी

Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Mar 2026 01:55 PM IST

संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो नहीं मिला है। केंद्र में एक राज्य मंत्री और प्रदेश में मात्र एक राज्य मंत्री है। इसमें में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के खिलाफ भी कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से समाज भाजपा के साथ रहा है। इसके बाद भी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। अभी हाल ही में संगठन और मनोनीत पार्षद में भी समाज को जगह नहीं दी गई। उन्होंने संगठन में समाज को उचित स्थान दिए जाने की मांग की। अगर अब भी ऐसा नहीं हुआ तो आगे बड़ी रणनीति बनाकर फैसला लेना होगा। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार समेत आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें