विश्व विकास संकल्प संस्थान की ओर से निःशुल्क वाहन सेवा का शुभारंभ सौरव गंगवार नगरायुक्त, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, ठाकुर कृष्ण कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी पंकज कुमार, तस्वीर सिंह चपराना ने हरी झंडी दिखाकर टाउन हॉल घंटाघर से किया। इस निशुल्क वाहन सेवा का उद्देश्य ठंड के मौसम में फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे लोगों को सुरक्षित रूप से आश्रय गृह तक पहुंचाना है।