उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सांसद और विधायक अमित अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन की उपलब्धियों, कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की भूमिका की सराहना करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभाग की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी, पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।