एसजीएम गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।